भोपाल / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के अटल पथ पर शुक्रवार सुबह योगाभ्यास का भव्य आयोजन होगा। इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुगमता के लिहाज से ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं।
शुक्रवार सुबह 6 बजे से अटल पथ और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार कार्यक्रम स्थल के आसपास रोशनपुरा चैराहा, अपैक्स बैंक तिराहा और माता मंदिर मार्ग जैसे मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव अधिक रहने की संभावना है। इन स्थानों पर लोक परिवहन साधनों और भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
इन मार्गों का करें उपयोग
वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे रोशनपुरा चैराहा, रंगमहल चैराहा, जवाहर चैक और भारत माता चैक होते हुए यात्रा करें। इसके अलावा अपैक्स बैंक से लिंक रोड नंबर-1, तरुण पुष्कर, दो नंबर स्टॉप और माता मंदिर मार्ग का उपयोग भी किया जा सकता है।
पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
वरिष्ठ अधिकारियों के वाहन रू प्लेटिनम प्लाजा चैराहा पर ड्रॉप होंगे, सेकेंड स्टॉप मार्ग के एक तरफ पार्क किए जाएंगे।
बसें रू केला देवी मंदिर के बांई तरफ पार्क होंगी।
चार पहिया वाहन रू केला देवी मंदिर के दाईं तरफ पार्क की जाएंगी।