अटल जयंती पर ग्वालियर में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले– मध्यप्रदेश बनेगा विकास का इंजन

0
42
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 101 वीं जन्म जयंती पर गुरुवार को ग्वालियर में आयोजित अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

Drnewsindia.comग्वालियर।
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जन्म जयंती के अवसर पर गुरुवार को ग्वालियर में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

समिट के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेई को स्मरण करते हुए कहा कि “अटल जी ने जिस मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी थी, आज उसी रास्ते पर मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में मध्यप्रदेश उद्योग, निवेश और रोजगार के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट राज्य को निवेश और नवाचार का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि समिट के माध्यम से उद्योग, स्टार्ट-अप, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़े निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय व राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि, उद्योगपति और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिट के दौरान विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए, जिससे ग्वालियर-चंबल अंचल के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

अंत में अतिथियों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के योगदान को नमन करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here