अमर शहीद आशीष शर्मा की शहादत पर पूरे प्रदेश को गर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

0
29

परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता, छोटे भाई को सब-इंस्पेक्टर पद मिलेगा

DR News India भोपाल।
नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को गुरुवार को उनके गृह ग्राम बोहानी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं अंत्येष्टि में पहुंचे और शहीद की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद की अर्थी को कंधा भी दिया, जिससे पूरा वातावरण भावुक हो उठा।

“आशीष शर्मा की शहादत पर प्रदेश को गर्व”— मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंस्पेक्टर आशीष शर्मा ने नक्सल विरोधी अभियान में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि प्रदेश उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा


परिवार को 1 करोड़ रुपये की सम्मान निधि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि शहीद आशीष शर्मा के परिवार को 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा बोहानी गांव में शहीद के नाम पर पार्क और स्टेडियम विकसित किए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके राष्ट्रप्रेम और वीरता की प्रेरणा मिलती रहे।


छोटे भाई को मिलेगा सब-इंस्पेक्टर पद

मुख्यमंत्री ने बताया कि शहीद आशीष शर्मा के छोटे भाई को नियमों में शिथिलता बरतते हुए सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय परिवार को मजबूत सहारा देने के साथ-साथ शहीद के साहस और बलिदान को स्थायी सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है।


अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल

अंतिम संस्कार में

  • मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल,
  • उदय प्रताप सिंह,
  • सांसद दर्शन सिंह चौधरी,
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,
  • पूर्व मंत्री जीतू पटवारी,
  • पूर्व सांसद कैलाश सोनी,
  • पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल,

सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, हॉक फोर्स के जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हर किसी ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here