अमेरिका-पाकिस्तान ऑयल डील पर ट्रम्प का बयान: भारत को भी बेच सकता है तेल

0
19

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान के साथ एक ऑयल डील फाइनल करने की जानकारी दी है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका, पाकिस्तान के तेल भंडारों के विकास में मदद करेगा और भविष्य में पाकिस्तान भारत को भी तेल बेच सकता है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रम्प ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान भी किया है। उनका कहना है कि भारत रूस से हथियार और ऑयल खरीद रहा है, जिससे अमेरिका को घाटा हो रहा है।

इससे पहले, 2024 में पाकिस्तान की समुद्री सीमा में बड़ा तेल और गैस भंडार मिला था, जिसे दुनिया के चौथे सबसे बड़े भंडार के रूप में देखा जा रहा है। इसे निकालने में 4-5 साल और हजारों करोड़ का खर्च आ सकता है।

ट्रम्प की पाकिस्तान से करीबी पर चर्चा तब और बढ़ी जब हाल ही में पाकिस्तान ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया, युद्ध टालने में उनकी भूमिका को लेकर।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here