अशोकनगर के खेत में सिर कटी लाश मिली मक्का बोवनी के लिए खेत पर गया था चार दिनों से लापता था, हत्या की आशंका

0
8
खेत में सिर कटी लाश मिली

अशोकनगर / जिले के शाढ़ौरा थाना क्षेत्र के झीला गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खेतों में एक युवक का शव बिना सिर के मिला है। मृतक की पहचान शैतान पुत्र पप्पू अहिरवार (28) के रूप में हुई है। मृतक अपने घर से चार दिन पहले मक्का की बुवाई के लिए खेत गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि वह अक्सर रिश्तेदारों के यहां चला जाता था। इसलिए उन्होंने ज्यादा चिंता नहीं की।

रविवार दोपहर एक ग्रामीण को खेत में शव दिखा। उसने तुरंत शाढौरा थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सतेंद्र कुशवाह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की हालत खराब थी। बारिश के कारण शरीर गलने लगा था। ऊपर से में उसी के शरीर की हड्डियां टूटी हुई पड़ी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह अपने काम से मतलब रखता था। मृतक के पिता ने बताया कि उनकी बहू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। दो दिन पहले ही वह उसे खुटियावद गांव में मायके छोड़कर आए थे। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुशवाहा के अनुसार मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हर एंगल से जांच करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here