अशोकनगर में जीतू पटवारी देंगे गिरफ्तारी; सभा में दिग्विजय-जयवर्धन सिंह भी होंगे शामिल

0
117

अशोकनगर में कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह आंदोलन आज सुबह से शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज गिरफ्तारी देंगे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधायक जयवर्धन सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता सभा में शामिल होंगे। पटवारी पर मुंगावली थाने में दर्ज एफआईआर के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।

सभा के लिए पुरानी कृषि उपज मंडी को स्थल बनाया गया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि इस आंदोलन में 12 से 15 हजार लोग शामिल होंगे। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।

सिर्फ एक गेट से प्रवेश, शहर में चेकिंग और बैरिकेडिंग सभा स्थल कृषि मंडी के तीन में से दो गेट बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ एक गेट से आवाजाही की अनुमति दी गई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है और जिले में प्रवेश करने वालों की चेकिंग की जा रही है।

कांग्रेस आंदोलन में 12 से 15 हजार लोगों के पहुंचने का दावा कर रही है।
कांग्रेस आंदोलन में 12 से 15 हजार लोगों के पहुंचने का दावा कर रही है।

SP और DIG संभाल रहे व्यवस्थाएं सभा में लोगों की एंट्री शुरू हो गई है। पुलिस बल द्वारा हर व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी खुद पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन और ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी कर रहे हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here