आंधी-बारिश से अशोकनगर में गर्मी का असर कम सुबह से दोपहर तक धूप-छांव का खेल चलता रहा

0
217

अशोकनगर / जिले में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से दोपहर तक धूप-छांव का खेल चलता रहा। दोपहर में अचानक तेज आंधी आई। इसके बाद करीब 15 से 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई।

बारिश शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ हुई। बारिश थमने के बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से घटकर 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक से दो दिनों तक जिले में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here