drnewsindia.com श्यामपुर। कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को आम जन किसान न्याय पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा सीहोर रोड से श्यामपुर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर आवाज उठाते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
पदयात्रा का समापन श्यामपुर बस स्टैंड पर सभा के रूप में हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती,प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान , कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, इछावर के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जफर लाल, कांग्रेस प्रभारी जयश्री हरीकरण, जिला सहायक प्रभारी दिनेश मेधानी,

किसान कांग्रेस अध्यक्ष लघुवीर सिंह दांगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, संगठन प्रभारी राजाराम बड़े भाई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम नारायण शर्मा और पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण भाटी सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि “आज किसान और आम जनता दोनों ही स्मार्ट मीटर, झूठे बिजली बिल, टूटी सड़कों और फसल बीमा की समस्याओं से परेशान हैं। सरकार केवल वादे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर इन मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और तब तक संघर्ष जारी रहेगा जब तक समाधान नहीं होता।”
इसी तरह प्रदेश कांग्रेस किसान कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने भी किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि “फसल बीमा योजना किसानों के साथ मजाक बन गई है। कहीं बीमा राशि प्रीमियम से भी कम दी गई है और कहीं किसानों को कुछ भी नहीं मिला। सरकार सर्वे में देरी कर रही है और किसान बरबादी की कगार पर हैं। कांग्रेस किसानों को उनका अधिकार दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।”
सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रेल ी के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
उठाए गए मुख्य मुद्दे
- स्मार्ट मीटर और बिजली बिल : महंगी बिजली और गलत बिलों से उपभोक्ताओं की परेशानी।
- सड़कें और निर्माण कार्य : 28 करोड़ से बनी श्यामपुर रोड टूट चुकी, दुर्घटनाओं का खतरा।
- ओवरब्रिज सर्विस रोड : तत्काल पुनर्निर्माण की मांग।
- फसल बीमा और मुआवजा : प्रीमियम से कम राशि और समय पर सर्वे न होने से किसानों की नाराजगी।
यात्रा के दौरान खजुरिया बंगला खंडवा, निवारिया जोड़ और सिराड़ी जोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया।
पदयात्रा का समापन श्यामपुर बस स्टैंड पर सभा के रूप में हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती,प्रदेश कांग्रेस किसान कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, इछावर के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जफर लाल, कांग्रेस प्रभारी जयश्री हरीकरण, जिला सहायक प्रभारी दिनेश मेधानी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष लघुवीर सिंह दांगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, संगठन प्रभारी राजाराम बड़े भाई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, और पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण भाटी सहित अन्य नेताओं ने आम जनता व किसानों की समस्याओं पर अपनी बात रखी।
सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
उठाए गए मुख्य मुद्दे
- स्मार्ट मीटर और बिजली बिल : कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर गुणवत्ता पर खरे नहीं उतर रहे हैं। उपभोक्ताओं को महंगी बिजली और एक माह में दो-दो बार गलत बिल थमा दिए जा रहे हैं, साथ ही झूठे प्रकरणों के नोटिस भेजे जा रहे हैं।
- सड़कें और निर्माण कार्य : लगभग 28 करोड़ की लागत से बनी श्यामपुर रोड पूरी तरह टूट चुकी है, जिसके गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कांग्रेस ने ठेकेदार और विभाग पर कार्यवाही तथा सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की।
- ओवरब्रिज सर्विस रोड : श्यामपुर ओवरब्रिज की क्षतिग्रस्त सर्विस रोड का तत्काल पुनर्निर्माण कराने की आवश्यकता बताई गई।
- फसल बीमा और मुआवजा : किसानों को प्रीमियम से भी कम बीमा राशि मिली है, जबकि कई जगहों पर राशि मिली ही नहीं। खराब हुई सोयाबीन फसल का समय रहते सर्वे कराकर पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग की गई।

यात्रा के दौरान खजुरिया बंगला खंडवा, निवारिया जोड़ और सिराड़ी जोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन का वाचन किया।
उपाध्यक्ष सुनील दुबे कमलेश चांडक जी विवेक राठौर घनश्याम यादव हर्ष यादव,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सिद्दीकगंज घनश्याम मीणा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिलकिसगंज मनोज परमार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इछावर बलवान पटेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीहोर निशांत वर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अहमदपुर देवी सिंह तंवर इलियास खान,,रामगोपाल मुकाती सदरूद्दीन पूर्व सरपंच छीतर खान रियाज अली अमीर खां देवेन्द्र चोधरी कृपाल सिंह वर्मा लईक खां बने सिंह वर्मा मांगीलाल जी जाट रामेश्वर महेश्वरी बने सिंह जी पान बिहार मांगीलाल जी दांगी सुरेश कुमार कुशवाहा शमसुद्दीन खां धनराज पाटीदार जुगल किशोर पाटीदार भैरुलाल पाटीदार मंसाराम पंच,मुरारी पटेल शेखर जाट संतोष प्रजापति शहाबुद्दीन राम सिंह जी विक्रम पटेल कृष्णा डांगी विक्रम ठाकुर रईस खान राम सिंह कचनारिया हेमराज कचनारिया प्रेमदास छतरी फूल सिंह गोर राजेंद्र दरबार अनवर खान हिरदेश अरुण मेवाड़ा अतुल मेवाड़ा हेमराज मालवीय आरिफ खान अनवर खान नायक खान सीहोर पीयूष वर्मा धर्म सिंह वर्मा मोहनलाल वर्मा राजेश वर्मा, दीपक शर्मा बहादुर सिंह मुकेश गौर सचिन गौर जसवंत सिंह मेवाडा वीर सिंह दांगी कृपाल सिंह ठाकुर हेमराज रघुनाथ सिंह अशोक टेलर हमीद खान लखन महेश्वरी बगैरह बेकंट बाहेती कवी हेमंत गौर चंद्र प्रकाश शर्मा विक्रम सिंह दांगी गोविंद सिंह राजपूत,सेकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।




