आष्टा में शांति भंग करने का प्रयास

0
25

जेसीबी के साथ वीडियो बनाकर फेसबुक लाइव पर जाने की कोशिश करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Drnewsindia.com/आष्टा

आष्टा शहर की शांति व्यवस्था भंग करने के आशय से जेसीबी मशीन के साथ वीडियो बनाकर उसे फेसबुक लाइव पर प्रसारित करने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को आष्टा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल नाके पर बनाया जा रहा था वीडियो

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27/12/2025 को थाना आष्टा क्षेत्र अंतर्गत भोपाल नाका पर कालू भट्ट एवं अंकुश ठाकुर द्वारा जेसीबी मशीन के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था। उक्त वीडियो में आरोपी यह कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि यदि प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे स्वयं जेसीबी लेकर तोड़फोड़ करेंगे।

शहर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास

सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के प्रयास वाले इस वीडियो को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए यह पाया गया कि आरोपियों का उद्देश्य आष्टा शहर में भय और अशांति का माहौल उत्पन्न करना था, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी।

पुलिस की त्वरित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

सीहोर पुलिस द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत दोनों आरोपियों कालू उर्फ भविष्य भट्ट एवं अंकुश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को नियमानुसार जिला जेल सीहोर भेज दिया गया है।

पुलिस की अपील

सीहोर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ अथवा शांति भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here