इंजीनियर को जान से मारने की धमकी दी थी, इलाके को पुलिस छावनी बनाकर सुबह 4 बजे हटाए कब्जे

0
3

भोपाल / टीटी नगर में प्लेटिनम प्लाजा के सामने स्मार्ट सिटी एरिया में एक एकड़ के प्लॉट पर कब्जा हटाने की कार्रवाई प्रशासन ने रविवार सुबह 4 बजे की। लोगों के भारी विरोध को देखते हुए मौके पर 100 से ज्यादा पुलिस का बल लगाया गया। पूरे इलाकों को छावनी में तब्दील कर दीवार को जेसीबी से गिरा दिया गया। यह कार्रवाई प्लेटिनम प्लाजा के सामने स्थित प्लॉट नंबर 97 पर की गई। यह प्लॉट स्मार्ट सिटी ने 2022 में करीब 20 करोड़ रुपए में बेचा था। करीब दो महीने पहले भी कार्रवाई की कोशिश की गई थी, लेकिन स्मार्ट सिटी कंपनी के एई रितेश शर्मा को वहां लोगों ने घेर लिया था। उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि श्दोबारा आए, तो जान से मार देंगे।श् वहां झुग्गियों के साथ पुराने खाली मकान में एक धार्मिक स्थल भी बना हुआ है। प्लॉट और उसके सामने प्रस्तावित सर्विस रोड की जमीन अतिक्रमण के दायरे में आ रही थी।
नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि प्लेटिनम प्लाजा के सामने स्थित प्लॉट नंबर 97 को स्मार्ट सिटी कंपनी ने साल 2022 में लगभग 20 करोड़ रुपए में बेचा था। राशि पूरी मिलने के बावजूद प्लॉट का पजेशन नहीं दिया जा सका


बुलेवर्ड स्ट्रीट, सुभाष स्कूल के आसपास भी कब्जे
पैसा पूरा मिला लेकिन, प्लॉट का कब्जा नहीं दे पा रहे थे
पजेशन नहीं मिलने पर आर्बिटेटर ने स्मार्ट सिटी कंपनी पर जुर्माना लगाया था। अब तक की स्थिति में कंपनी को प्लॉट खरीदने वाले निवेशक को लगभग 4 करोड़ रुपए का भुगतान करना है और यह राशि लगातार बढ़ रही थी। इसी को देखते हुए 11 अप्रैल को स्मार्ट सिटी ने अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने कब्जा नहीं हटने दिया। इसके बाद स्मार्ट सिटी ने कब्जा हटाने के लिए नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस से मदद ली। सुबह-सुबह 4 बजे भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम का अतिक्रमण अमला मौके पर पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here