इंदौर–भोपाल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, सीमेंट से भरा ट्राला पलटा, चालक की मौत

0
43

DR News Sehore

जावर। थाना जावर क्षेत्र अंतर्गत पटेल ढाबे के पास इंदौर–भोपाल नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से भरा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय ट्राले के केबिन में फंसे चालक के ऊपर भारी भार आ गया, जिससे वह अंदर ही दब गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची थाना जावर पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्राले के केबिन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

मृतक चालक की पहचान गोविंद राम पिता पाचू, उम्र करीब 25 से 30 वर्ष, निवासी ग्राम सटालिया, थाना मैसूदा, जिला ब्यावर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस स्टाफ मौके पर मौजूद रहा और ट्राले को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। प्रारंभिक जांच में ट्राले के अनियंत्रित होने की वजह तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी मानी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here