इंदौर में नगर निगम टैंकर की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, चालक फरार

0
2

drnewsindia

इंदौर | इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर नगर निगम के टैंकर की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा डेली कॉलेज के पास दोपहर करीब 12 बजे हुआ, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार घायल की पहचान 85 वर्षीय सुंदरलाल, पिता गंगादीन, निवासी इदरीस नगर के रूप में हुई है। वे रोजाना की तरह वॉकर के सहारे पैदल टहलने निकले थे और घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी नगर निगम के टैंकर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से सुंदरलाल को एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, टैंकर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

परिजनों का कहना है कि सुंदरलाल सड़क के किनारे चल रहे थे और हादसा पूरी तरह चालक की लापरवाही का परिणाम है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपी चालक को पकड़ने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here