भोपाल / अहमदाबाद एयर इंडिया के विमान के हादसे को लेकर भोपाल में भी शोक व्यक्त किया गया। शहर में दो स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वार्ड 40 के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों ने मोमबत्तियां जलाकर विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सैय्यद अलमास अली समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
वहीं, मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच के पदाधिकारियों ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच के प्रतिनिधियों में डॉ. फादर आनंद, मुदगल शाक्यपुत्र, भंते सागर थेरो, हाजी मोहम्मद हारून, पंडित महेंद्र शर्मा, शैलेन्द्र शैली, हाजी मोहम्मद इमरान, शेख मुर्तजा अली, मोहम्मद कलीम एडवोकेट, गुरुचरण सिंह अरोड़ा, ज्ञानी गुरवेंद्र सिंह, प्रोफेसर मनोज जैन व ज्ञानी दिलीप सिंह शामिल थे।
वार्ड 40 के लोगों ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि
सर्वधर्म सद्भावना मंच के पदाधिकारियों ने इसे राष्ट्रीय शोक की घड़ी बताया और हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई एवं शोकाकुल परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति मिले, इसके लिए दुआ की गई।
भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक जिंदा बचा रू बाकी 241 यात्रियों की मौ
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है। प्लेन की सीट नंबर 11-। पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है।