कांग्रेस नेता के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा बोली- “नारी शक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं”

0
22
जिला पंचायत सदस्य और कृषि समिति अध्यक्ष जयवंत गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बयान दिया।

कांग्रेस नेता का विवादित बयान: “लाड़ली बहनों को बोरियों में भर देंगे” – भाजपा ने कहा, उनकी पत्नी भी ले रहीं योजना का लाभ, माफी मांगे कांग्रेस


कांग्रेस नेता के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा बोली- “नारी शक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं”

डीआर न्यूज इंडिया/राजगढ़,
राजगढ़ में कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के स्वागत कार्यक्रम में पार्टी नेता और जिला पंचायत सदस्य जसवंत गुर्जर के बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुर्जर ने कहा—“अबकी बार एक साथ जीतेंगे, लाड़ली बहनों को बोरियों में भर देंगे।” उनके इस बयान का वीडियो सामने आते ही भाजपा ने तीखा पलटवार किया और इसे महिलाओं का अपमान बताया।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक मजबूती और सामाजिक सम्मान दिया है। “कांग्रेस नेता नारी शक्ति का अपमान कर रहे हैं, जबकि उनकी अपनी पत्नी भी इसी योजना का लाभ ले रही हैं। यह कांग्रेस की दोहरी मानसिकता को उजागर करता है,” उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा।

भाजपा के जिला महामंत्री देवी सिंह सौंधिया ने भी कांग्रेस नेता के बयान को “बेहद निंदनीय” बताया और कहा कि कांग्रेस को तत्काल प्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, “भारत भूमि पर नारी शक्ति के अपमान पर महाभारत तक हो चुका है, ऐसे बयान अस्वीकार्य हैं।”

प्रियव्रत सिंह को राहुल गांधी ने सौंपी जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान जसवंत गुर्जर ने यह भी बताया कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के समय जिले से 18 नाम सामने आए थे, लेकिन अंततः पर्यवेक्षक ने प्रियव्रत सिंह का नाम राहुल गांधी को सुझाया। इसके बाद राहुल गांधी ने फोन कर उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। बुधवार को जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रियव्रत पहली बार राजगढ़ मुख्यालय पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

इस पूरे विवाद ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। जहां कांग्रेस खेमे में प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व को लेकर उत्साह दिखा, वहीं जसवंत गुर्जर के बयान ने विपक्ष को हमला करने का मौका दे दिया। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नेता महिलाओं का अपमान कर रहे हैं और उन्हें माफी मांगनी ही होगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here