कार्यशाला…‘कांग्रेस की सरकार ने ही बंद की थी जातिगत जनगणना’

0
2

भोपाल / कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भोपाल में कहा था कि कांग्रेस के दबाव में केंद्र सरकार ने जातिगत गणना कराने का फैसला लिया। इस दावे के खिलाफ राष्ट्रीय भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के नेताओं को मैदान में उतार दिया। शुक्रवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण भोपाल पहुंचे, प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यशाला की। उन्होंने कहा, कांग्रेस व उसके नेता हमेशा से पिछड़ा वर्ग विरोधी रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस के ही शासन में जातिगत जनगणना बंद हुई थी। असल कल्याण भाजपा की सोच से हुआ। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, कांग्रेस झूठ फैलाकर माहौल बिगाड़ने और बांटने की कोशिश करती रही है। बैठक में मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, कृष्णा गौर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। तय हुआ, पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए केंद-राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ लाभ निचले स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
राहुल गांधी ने पहले क्यों नहीं की मांग
डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 11 वर्षों में देश और पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए जो काम किए हैं, वो कांग्रेस की सरकारों ने दशकों में नहीं किए। उन्होंने जातिगत जनगणना का जो निर्णय लिया है, वो एक ऐतिहासिक है। 60 साल तक कांग्रेस की सरकारें रहीं। नेहरू-गांधी परिवार के तीन-तीन सदस्य प्रधानमंत्री रहे। तब जाति गणना की मांग क्यों नहीं की?
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ये कहा
प्रधानमंत्री ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किए। वह जिन ४ जातियों गरीब, युवा, महिला और किसान की बात करते हैं, उनके कल्याण के लिए कई कदम उठाए। कांग्रेस ने 60 साल तक शासन किया, पर झूठ फैलाकर माहौल बिगाड़ने, लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं किया। काका कालेलकर समिति की रिपोर्ट को बरसों तक ठंडे बस्ते में डाले रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here