किसानों की ऐतिहासिक जीत: लैंड पुलिंग एक्ट निरस्त होने पर उज्जैन में निकली भव्य विजय रैली

0
26
अंगारेश्वर महादेव मंदिर में सिंहस्थ क्षेत्र की मिटटी से महादेव का अभिषेक किया और भगवान महादेव से सिंहस्थ के सफल आयोजन की कामना की।

Drnewsindia.com/ उज्जैन। भारतीय किसान संघ (BKS) के लंबे और सफल आंदोलन के बाद, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सिंहस्थ क्षेत्र से लैंड पुलिंग एक्ट निरस्त किए जाने की खुशी में, किसानों ने मंगलवार को उज्जैन नगर में एक विशाल विजय रैली का आयोजन किया। किसानों ने इस जीत को दीपावली और होली के त्योहारों की तरह मनाते हुए जमकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया।

ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया ऐतिहासिक जश्न

लैंड पुलिंग एक्ट निरस्त होने के बाद किसानों ने निकाली उज्जैन शहर में रैली

लैंड पुलिंग कानून वापस होने की घोषणा के बाद, 17 प्रभावित गाँवों के किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। किसानों ने जमकर ढोल बजाए और नृत्य किया। इस अवसर पर भारी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति ने रैली को और भी ऐतिहासिक बना दिया।

महादेव का अभिषेक और सिंहस्थ की कामना

विजय रैली शुरू होने से पहले, किसान संघ के पदाधिकारियों ने अंगारेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर एक विशेष अनुष्ठान किया। उन्होंने सिंहस्थ क्षेत्र की मिट्टी से भगवान महादेव का अभिषेक किया और आगामी सिंहस्थ के सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की।

टावर चौक पर नेताओं का संबोधन

लैंड पुलिंग से प्रभावित 17 गाँवों के सैकड़ों किसान इस रैली में शामिल हुए और रास्ते भर ‘भारतीय किसान संघ जिंदाबाद’ के नारे लगाए। रैली का मार्ग में जगह-जगह मिठाई खिलाकर और पुष्प वर्षा करके अभिनंदन किया गया।

टावर चौक पर आयोजित किसान सभा को किसान संघ के केंद्रीय और प्रांतीय नेताओं ने संबोधित किया।

पदाधिकारीपद/क्षेत्र
सुशीला विश्नोईअखिल भारतीय उपाध्यक्ष (पंजाब)
महेश चौधरीक्षेत्र संगठन मंत्री
कमल सिंह आंजनाप्रदेश अध्यक्ष
भारत सिंह बैंसप्रान्त मंत्री
रमेश दांगीप्रांत महामंत्री

किसान नेताओं ने अपने संबोधन में लैंड पुलिंग कानून निरस्त करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया और इसे किसानों की एकजुटता की बड़ी जीत बताया।

(रिपोर्ट: राहुल धूत, प्रांत प्रचार प्रमुख, भारतीय किसान संघ)


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here