कुबेरेश्वरधाम पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने हेतु दांगी परिवार ने प्रदान किए पांच जल टैंकर

0
231

सीहोर। छोटी दीपावली के पावन अवसर पर सेमरा दांगी, सीहोर स्थित स्वर्ण भारत बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्रालि के संचालक मथुरा प्रसाद दांगी एवं उनके पुत्र अनिल सिंह दांगी, राजेश सिंह दांगी और अरविंद सिंह दांगी ने कुबेरेश्वर धाम (चितावलिया हेमा) में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और गौशाला में रहने वाले गौवंश के लिए 5 पानी के टैंकर दान किए

यह टैंकर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को विठलेश सेवा समिति के माध्यम से सौंपे गए। इस अवसर पर पंडित मिश्रा ने दांगी परिवार की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि—

“धार्मिक स्थलों पर शुद्ध जल की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य कार्य है। यह दान भक्तों को प्यास बुझाने के लिए स्वच्छ और ठंडा जल उपलब्ध कराएगा तथा उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संतोष लाएगा।”

दांगी परिवार ने बताया कि उनकी माता श्री वर्षों से प्रतिदिन भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करती आ रही हैं। उसी श्रद्धा और प्रेरणा से परिवार ने यह निर्णय लिया कि कुबेरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं की पेयजल व्यवस्था में योगदान दिया जाए।

इस अवसर पर अनिल सिंह दांगी, अरविंद सिंह दांगी ने बताया कि कुबेरेश्वर धाम परिसर में एक गौशाला भी संचालित है तथा गुरु पूर्णिमा, रुद्राक्ष महोत्सव, कांवड़ यात्रा जैसे भव्य आयोजनों में लाखों श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भविष्य में भी समय-समय पर पेयजल टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि दांगी परिवार का यह प्रयास न केवल सेवा का उदाहरण है, बल्कि समाज में धार्मिक आस्था, मानवता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here