कुबेरेश्वर धाम रुद्राक्ष महोत्सव: 1235 जवानों की तैनाती, पुलिस ने कराया रिहर्सल

0
8

एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बल को किया ब्रीफ, 12 फरवरी से पूर्ण डिप्लॉयमेंट

drnewsindia.com/सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। महोत्सव के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए तैनात किए गए पुलिस बल को पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा रिहर्सल कराई गई।

प्रशासन के अनुसार 12 फरवरी 2026 से दिन के समय से ही सम्पूर्ण बल डिप्लॉयमेंट स्थिति के अनुसार ड्यूटी पर रहेगा।


👮‍♂️ 10 राजपत्रित अधिकारी सहित 1235 अधिकारी-कर्मचारी तैनात

रुद्राक्ष महोत्सव की व्यवस्था हेतु कुल 1235 अधिकारी/कर्मचारियों का बल लगाया गया है। इसमें बाहरी जिलों एवं विभिन्न इकाइयों से प्राप्त पुलिस बल भी शामिल है।

🔹 बाहरी जिलों एवं इकाइयों से प्राप्त बल (कुल 889)

  • आरएपीटीसी इंदौर – 444
  • पीटीएस 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर – 106
  • डीजीपी रिजर्व 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना – 70
  • प्रथम वाहिनी ‘जी’ कंपनी विसबल इंदौर – 37
  • इंदौर शहर जिला बल – 75
  • जिला नरसिंहपुर – 26
  • जिला सागर – 56
  • जिला दमोह – 33
  • जिला जबलपुर – 52

🔹 स्थानीय बल

  • स्थानीय पुलिस बल – 214
  • विसबल सीहोर – 10
  • होमगार्ड – 90
  • वन विभाग – 16
  • आबकारी विभाग – 06

इसके अतिरिक्त 52 कोटवार, ग्राम रक्षा समिति सदस्य एवं वॉलंटियर्स भी व्यवस्था में लगाए गए हैं।


📋 अधिकारियों ने दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं अधिकारियों ने ड्यूटी में लगे बल को निम्न निर्देश दिए—

  • आपराधिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए।
  • महिला एवं बच्चियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
  • सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति निर्मित न होने पाए।
  • हाईवे एवं डायवर्जन मार्गों पर नियमित पेट्रोलिंग की जाए।
  • ड्यूटी के दौरान व्यवहार विनम्र एवं सहनशील रखा जाए।
  • फिक्स पिकेट्स पर तैनात बल अपने क्षेत्र पर सूक्ष्म निगरानी रखे।
  • आमजन के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार किया जाए।
  • सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखी जाए।
  • सभी अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण गंभीरता एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करें।
  • ड्यूटी स्थल, समय एवं प्रभारी अधिकारी की जानकारी पूर्व से सुनिश्चित कर विधिवत ड्यूटी संपादित करें।

🏛 अलग-अलग व्यवस्था के लिए पृथक अधिकारी नियुक्त

मंदिर परिसर, कथा स्थल एवं मार्ग व्यवस्था के लिए पृथक-पृथक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है।

रुद्राक्ष महोत्सव की संपूर्ण व्यवस्था की प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत हैं। इस दौरान रक्षित निरीक्षक श्री उपेंद्र यादव सहित ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here