12 फरवरी सुबह 6 बजे से 21 फरवरी सुबह 6 बजे तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्सन
drnewsindia.com/सीहोर। कुबेरेश्वर धाम, सीहोर में दिनांक 14 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 12 फरवरी 2026 प्रातः 6:00 बजे से 21 फरवरी 2026 प्रातः 6:00 बजे तक विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्सन प्रभावी रहेगा।
डायवर्सन प्लान (Traffic Diversion Plan)
👉 भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

- भोपाल की ओर से आने वाले भारी वाहन
थाना-परवलिया अंतर्गत मुबारकपुर जोड़ एवं थाना-खजूरी अंतर्गत तुमड़ा जोड़ से होकर
श्यामपुर – कुरावर – ब्यावरा – शाजापुर – मक्सी मार्ग से होते हुए देवास/इंदौर जा सकेंगे। - देवास/इंदौर से भोपाल की ओर आने वाले भारी वाहन
देवास – मक्सी – शाजापुर – ब्यावरा – कुरावर – श्यामपुर मार्ग से होकर भोपाल जा सकेंगे।
छोटे एवं सवारी वाहनों के लिए मार्ग
- भोपाल से आष्टा – देवास – उज्जैन – इंदौर जाने वाले वाहन
सीहोर न्यू क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ – अमलाहा होते हुए आष्टा, देवास, उज्जैन एवं इंदौर जा सकेंगे। - इंदौर – उज्जैन – देवास से भोपाल आने वाले वाहन
आष्टा – अमलाहा – भाऊखेड़ी जोड़ – न्यू क्रिसेंट चौराहा मार्ग से भोपाल जा सकेंगे।
कुबेरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था
भोपाल, इंदौर, देवास एवं उज्जैन से कुबरेश्वर धाम कथा स्थल पर आने वाले श्रद्धालु अपने नियमित हाईवे मार्ग से बिना किसी डायवर्सन के सीधे कथा स्थल तक पहुंच सकेंगे।
धाम परिसर में प्रशासन द्वारा बनाई गई विभिन्न निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन व्यवस्थित रूप से पार्क किए जाएंगे, जिसके बाद श्रद्धालु मंदिर एवं कथा स्थल तक पहुंच सकेंगे।
प्रशासन की अपील
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु वाहन चालक निर्धारित मार्गों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।




