भोपाल। कर्नल सोफिया से जुड़े बयान के मामले में सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई से पहले जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह शुक्रवार को भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। बाहर निकलते समय मीडिया ने जब अभियोजन स्वीकृति और कोर्ट सुनवाई को लेकर सवाल किए, तो मंत्री बिना कोई जवाब दिए कैमरों से बचते हुए सीधे कार में बैठकर रवाना हो गए।
मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी को लेकर मध्यप्रदेश सरकार को 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करना है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस मामले में जांच पूरी न होने का हवाला देते हुए समय विस्तार की मांग कर सकती है। प्रकरण की जांच तीन सदस्यीय एसआईटी कर रही है।





