सीहोर। नगर में लम्बे समय से जलभराव की समस्या के अब खत्म होने के दिन आ गए हैं। नगर पालिका परिषद ने इस समस्या पर योजना पर तेजी से काम चल रहा है। बारिश से पहले नगर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। इसको लेकर बीते दिन करीब एक करोड़ से अधिक की लागत से नालियों के निर्माण कराए गए है। इस क्रम में सोमवार को शहर के वार्ड क्रमांक 18 में दो नालियों का निर्माण कार्य नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने क्षेत्रवासियों से कराते हुए कहा कि बारिश के पहले सभी वार्ड की नालियों का निर्माण पक्का हो जाएगा। इससे जल भराव से मुक्ति मिलेगी। भूमि पूजन के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, कमलेश राठौर, अर्जुन राठौर, प्रदीप गौतम, राजेश मांझी, नरेन्द्र राजपूत, लोकेन्द्र वर्मा, संतोष शाक्य, मुकेश मेवाड़ा सहित अन्य बड़ी संख्या में पार्षद और क्षेत्रवासी शामिल थे।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि वार्ड में अनेक नालियों का निर्माण बहुत जरूरी है। इसके बनने से लोगों के घरों और दुकानों से निकलने वाले पानी के कारण रोड पर जलभराव की समस्या अब नहीं होगी। उनकी भावनाओं को देखते हुए दो नालियों के निर्माण कार्य करीब 31 लाख से किया जाएगा। वार्ड के पार्षद प्रदीप गौतम ने बताया कि वार्ड के अंतर्गत मनोहर कुशवाहा के घर से लेकर मंशा देवी मंदिर तक करीब 14 लाख और यश कम्प्यूटर से लेकर मछलीपुल चौराहे तक करीब 17 लाख के नालियों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने नाली निर्माण काम शुरू कराया है। जल्द ही इस नाली का निर्माण पूरा हो जाएगा। उसके बाद वार्ड के अति आवश्यक कार्य को प्राथमिकता से कराए जाएंगे।