खत्री कॉलोनी में पागल डॉग का आतंक, एक दिन में 13 बच्चों पर किया हमला, एक महिला भी हुई शिकार

0
25

डीआर न्यूज इंडिया खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिला अस्पताल में अचानक रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक के बाद कई परिजन अपने बच्चों को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे। इन सभी बच्चों को एक पागल कुत्ते ने काटा था। बताया जा रहा है कि देर शाम तक करीब 13 बच्चे अस्पताल पहुंचे। वहीं उनके साथ ही एक अधेड़ उम्र की महिला भी घायलों में शामिल है, जिसे कुत्ते ने अपना शिकार बनाया है। यह सभी एक ही वार्ड क्रमांक 36 के निवासी हैं, जिनका कहना है कि उनके क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बना हुआ है और नगर निगम दिखावे की कार्रवाई कर लौट जाता है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार इनमें से कोई भी गंभीर घायल नहीं है।

खंडवा के हजरत खानशाह वली वार्ड क्रमांक 36 में रविवार देर शाम एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। यहां की खत्री कॉलोनी के रहने वाले कई बच्चों को एक पागल कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। इनके साथ ही एक अधेड़ उम्र की महिला भी इस कुत्ते के काटने से घायल हुई है। उसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चों के परिजन और स्थानीय रहवासी घायलों को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। यहां एक के बाद एक देर शाम तक करीब 13 बच्चे और एक महिला अस्पताल पहुंच चुके थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here