गुजरात में पकड़ जान स पहले भागे डम्पर चो

0
4

सोया चैपाल स्थित पेट्रोल पंप से चोरी हुआ डम्पर पुलिस ने गुजरात के गोधरा में बरामद कर लिया है। डम्पर चोर पुलिस के लगातार पीछा करने से घबरा गए थे। उन्होंने डम्पर गोधरा के एक पेट्रोल पंप पर छोड़ दिया और फरार हो गए। मंडी थाना पुलिस डम्पर को सीहोर ले आई है। अब पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
डम्पर ग्राम रायपुरा निवासी भाजपा नेता बलवंत मेवाड़ा का था। चोरी की घटना 5 जुलाई की रात हुई थी। चोरों की करतूत पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बलवंत मेवाड़ा ने 6 जुलाई को मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में चोर डम्पर को भोपाल नाका, मुरली अंडरब्रिज होते हुए मंडी थाने के सामने से ले जाते दिखे। मंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर दो टीमों का गठन किया। डम्पर की तलाश शुरू की गई। गरोठ के पास सुराग मिला कि डम्पर श्यामगढ़ की ओर गया है। पुलिस टीम श्यामगढ़ पहुंची। वहां टोल प्लाजा के कैमरे में डम्पर राजस्थान की ओर जाता दिखा।
सघन सर्चिग के बाद डम्पर पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में मिला
गोधरा में सघन सचिंग के बाद डम्पर एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में मिला। चोरों ने डम्पर की पहचान मिटाने के लिए उस पर लगे रेडियम पट्टे और अन्य पहचान चिन्ह हटा दिए थे। इसके बावजूद पुलिस ने डम्पर को पहचान लिया और जब्त कर सीहोर ले आई। डम्पर को मंडी थाने में खड़ा किया गया है। सूत्रों के अनुसार, डम्पर के साथ एक कार भी चल रही थी। यह कार सभी टोल प्लाजा के कैमरों में नजर आई। संभव है कि चोर उसी कार में सवार थे। पुलिस का दबाव बढ़ता देख वे डम्पर छोड़कर भाग गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले भी भाजपा विधायक सुदेश राय के भांजे और भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल रिंकू का डम्पर चोरी हुआ था। पुलिस ने वह डम्पर भी बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here