गोपालपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: किसानों की मोटर चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 4 चोर और 2 कबाड़ियों सहित 6 गिरफ्तार

0
4

drnewsindia.com

गोपालपुर/सीहोर | 23 मार्च, 2026 सीहोर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में किसानों के लिए मुसीबत बने मोटर चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने न केवल मोटर चोरी करने वाले 4 शातिर चोरों को दबोचा, बल्कि चोरी का माल खरीदने वाले 2 कबाड़ व्यापारियों पर भी शिकंजा कसा है।

किसानों की मेहनत पर डाका डालने वाले गिरफ्त में

पिछले कुछ समय से गोपालपुर क्षेत्र के किसान तालाबों, नदियों और ट्यूबवेलों से मोटर और केबल चोरी की घटनाओं से बेहद परेशान थे। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन और एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सफलता

थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद ली। संदेही सुनील उर्फ काटरु, राजू, सूरज और पतिराम को हिरासत में लेकर जब कड़ी पूछताछ की गई, तो उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से मोटर और केबल चोरी करना स्वीकार किया।

बरामद मशरूका (कीमत ₹1.40 लाख)

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किया है:

  • 04 नग ओपन वेल मोटर।
  • 01 नग सबमर्सिबल पंप।
  • भारी मात्रा में तांबे का केबल वायर (कॉपर)।
  • वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक (MP-37-ZG-8392)।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. सुनील उर्फ काटरु (35 वर्ष): निवासी शमशाबाद।
  2. राजू उर्फ राजेन्द्र (20 वर्ष): निवासी रानीपुरा।
  3. सूरज (20 वर्ष): निवासी रानीपुरा।
  4. पतिराम (23 वर्ष): निवासी रानीपुरा।
  5. अनिल निमोरे (27 वर्ष): कबाड़ व्यापारी, गोपालपुर।
  6. विकास जाटव (24 वर्ष): कबाड़ व्यापारी, गोपालपुर।

कबाड़ियों पर भी सख्त प्रहार

पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोर चोरी किया गया कीमती तांबा और केबल अनिल निमोरे और विकास जाटव को बेचते थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों कबाड़ियों को भी सह-आरोपी बनाकर जेल भेजने की तैयारी कर ली है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल ऑपरेशन में निरीक्षक महेन्द्र सिंह गौड़, उपनिरीक्षक लवेश कुमार, सउनि विजय यादव और पूरी टीम की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here