Drnewsindia
चंडीगढ़।ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने हरियाणा के पानीपत में सोमवार रात आयोजित रिसेप्शन पार्टी में डांस फ्लोर पर आग लगा दी। यह रिसेप्शन उनकी पत्नी हिमानी मोर के परिवार द्वारा समालखा के द रॉयल वेनेशियन रिज़ॉर्ट में आयोजित किया गया था और यह इस जोड़े का तीसरा रिसेप्शन था।
नीरज को हरियाणवी गानों पर डांस करते देखा गया, जिसमें विशेष रूप से मासूम शर्मा के हिट गाने ‘भांग रगड़ के पिया करूं’ पर ठुमके शामिल थे। इसके अलावा रैपर कुलबीर दनोदा (केडी) ने ‘माई क्वीन’ पर परफॉर्म किया, जिस पर नीरज और हिमानी ने स्टेज पर साथ डांस किया।

इस रिसेप्शन में वीआईपी मेहमानों की भी मौजूदगी रही, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीरज के परिवार के करीबी और कई जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं। नीरज ने ब्लैक इंडो-वेस्टर्न आउटफिट और हिमानी ने मरून-गोल्डन लहंगा पहनकर जश्न की शाम में चार चाँद लगा दिए।
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी 19 जनवरी, 2025 को सोलन में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। शादी के बाद पहले रिसेप्शन 25 दिसंबर को करनाल और दूसरा 27 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।




