ग्राम इमलिया जागीर से मेड़ेवाली माता मंदिर तक चुनरी यात्रा काशीपुर बावरी चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

0
89

Drnewsindia.com

नटेरन। ग्राम इमलिया जागीर से मेड़ेवाली माता मंदिर तक सोमवार को आयोजित चुनरी यात्रा में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता रानी के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।

ढोल-ढमाकों और भजनों से गुंजायमान रही यात्रा

लगभग एक किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में महिलाएँ, युवा और बुजुर्ग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। भक्तजन ढोल-ढमाकों और भजनों की स्वर लहरियों के बीच माता के दरबार की ओर बढ़े। इस यात्रा का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता दीपक राजपूत (हॉकी भैया) ने किया।

काशीपुर बावरी चौराहे पर हुआ जोरदार स्वागत

यात्रा जैसे ही काशीपुर बावरी चौराहे पर पहुँची, श्रद्धालुओं का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। चारों ओर माता रानी के जयकारों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सेवा कार्यों से मिला श्रद्धालुओं को सहयोग

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल प्रखंड नटेरन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के लिए जल, फल और पद सेवा की व्यवस्था की। इससे यात्रा में शामिल लोगों को विशेष सुविधा और सहयोग मिला।

सुख-समृद्धि की कामना

श्रद्धालुओं ने मेड़ेवाली माता के दरबार में चुनरी अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here