Drnewsindia
दीवानगंज |सांची विकासखंड के पीएमश्री हाई स्कूल सेमरा में सोमवार को सांसद खेल महोत्सव के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल प्रांगण में आयोजित इन खेलों में चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ और रस्साकशी मुख्य आकर्षण रहे। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

चम्मच दौड़:
- प्रथम – विक्रम सिंह
- द्वितीय – जितेंद्र सिंह लोधी
- तृतीय – ओमप्रकाश
कुर्सी दौड़:
- प्रथम – विजय लोधी
- द्वितीय – राजू
- तृतीय – चंदन सिंह
रस्साकशी:
रस्साकशी प्रतियोगिता में विजयी टीमों को सेमरा सरपंच भानु लोधी, सचिव लक्ष्मी नारायण शाक्य, सह सचिव मनोज लोधी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक कौशल यादव, प्रकाश मीणा, जहीर खान, मुमताज़ खान सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे। वहीं खेल कोच विकास जायसवाल और देवेंद्र जाटव ने प्रतियोगिताओं का उत्कृष्ट मार्गदर्शन किया।
सांसद खेल महोत्सव: तीन स्तरों पर हो रही प्रतियोगिताएं
सांसद खेल महोत्सव को तीन स्तरों—ग्राम पंचायत, विधानसभा और संसदीय—पर आयोजित किया जा रहा है।

- स्थानीय स्तर: 2 से 19 नवंबर
हॉकी, खो-खो, फुटबॉल और कुश्ती की प्रतियोगिताएं जारी - मंडल स्तरीय: 20 से 30 नवंबर
- विधानसभा स्तरीय: 5 से 12 दिसंबर
- संसदीय स्तरीय: 15 से 25 दिसंबर
इस महोत्सव का उद्देश्य देशी खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं में खेल संस्कृति विकसित करना है। सभी स्तरों पर प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार व सम्मान दिया जाएगा। कबड्डी, क्रिकेट सहित अन्य खेलों में भी विधानसभा और संसदीय स्तर पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।





