चरनाल विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में165 ग्रामीणों का पंजीयन, आयुष्मान कार्ड से हुआ निःशुल्क इलाज

0
39
ग्राम चरनाल में रविवार को गायत्री विद्या मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

Drnewsindia.com /चरनाल(सीहोर)।
नरसिंहगढ़ रोड स्थित तृप्ति हॉस्पिटल के पास, ग्राम चरनाल में रविवार को गायत्री विद्या मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ शुभारंभ

स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर गायत्री विद्या मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक जगन्नाथ गौर, सांसद प्रतिनिधि मायाराम गौर, पूर्व सरपंच रामरतन गौर, मंडल अध्यक्ष प्रीतम गौर, सरपंच राधेश्याम गौर एवं स्कूल के डायरेक्टर राजेंद्र गौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान सरपंच नर्मदा प्रसाद साहू, जनपद सदस्य करण सिंह वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

165 ग्रामीणों का हुआ पंजीयन

शिविर के दौरान कुल 165 ग्रामीणों का पंजीयन किया गया। पात्र मरीजों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज की सुविधा दी गई, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकीं।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

शिविर में महिला रोग एवं निःसंतान रोग विशेषज्ञ डॉ. जसबीर कौर कथरिया एवं डॉ. तृप्ति सिंह कथरिया, मधुमेह एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष जैन, जनरल फिजिशियन डॉ. कैलाश सिंह, डॉ. क्रांति जैन, डॉ. योगेंद्र एवं डॉ. लतिका शर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ में दीपक कुमार, विमल कटियार,शिविर प्रभारी केडी चौकसे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में उपलब्ध रहीं ये प्रमुख सुविधाएं

स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न गंभीर एवं सामान्य रोगों की जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं—

  • महिला रोग एवं निःसंतान (आईवीएफ) की संपूर्ण जांच व इलाज
  • मधुमेह रोग का पूर्ण उपचार एवं आईसीयू केयर सुविधा
  • कैंसर रोग की जांच एवं संपूर्ण इलाज
  • यूरो सर्जरी – पथरी, प्रोस्टेट, ब्लैडर एवं ट्यूमर ऑपरेशन
  • जनरल सर्जरी – हर्निया, अपेंडिक्स, फिस्टुला एवं पेट संबंधी ऑपरेशन
  • न्यूरो सर्जरी – ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज, रीढ़ की हड्डी एवं हैंड इंजरी
  • ऑर्थोपेडिक उपचार – घुटना, कूल्हा, कंधा जोड़ प्रत्यारोपण
  • स्पोर्ट्स इंजरी, लिगामेंट सर्जरी एवं दूरबीन द्वारा घुटना-कंधा सर्जरी

ग्रामीणों ने की आयोजन की सराहना

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here