जावर/ बुधवार शाम 4 बजे इंदौर-भोपाल मार्ग पर सरहदी के पास चलते टेम्पो में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल पहुंचने से पहले ही वह पूरी तरह जल गया। टेम्पो में इंदौर निवासी महेंद्र पिता घनश्याम कोरी फ्रिज लेकर भोपाल जा रहे थे। दमकल कर्मचारी दिलीप शर्मा और ड्राइवर बद्री परिहार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक टेंपो जल चुका था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। इसी दिन मेहतवाड़ा गांव में दो जगह टपरी में आग लग गई। इसमें लकड़ी, कंडा और भूसा जल गया। अंबिका नगर में भी आग लगने से नुकसान हुआ। सभी जगहों पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।