Drnewsindia.com /अशोकनगर (मप्र)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर कलेक्ट्रेट में मंगलवार की जनसुनवाई के दौरान एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। पचलाना गांव की एक महिला अचानक जनसुनवाई कक्ष में पहुंची और जोर-जोर से ‘ओम फट स्वाहा’ बोलते हुए जमीन पर लोटने लगी। कुछ ही पलों में वहाँ मौजूद अधिकारी और स्टाफ घबरा गए और जनसुनवाई कुछ समय के लिए बाधित हो गई।
महिला बोली—“मेरे अंदर देवता आ गए हैं”
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का कहना था कि उसके अंदर देवता प्रवेश कर गए हैं और वही उससे ये शब्द कहलवा रहे हैं।
स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा कर्मियों ने महिला को तुरंत जनसुनवाई हॉल से बाहर ले जाकर शांत कराया।
🔹 शिकायत थी शासकीय रास्ते पर कब्जे की
महिला और उसके पति ने जनसुनवाई में
- शासकीय रास्ते पर कब्जा होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
- मामले को लेकर प्रशासन ने पटवारी से रिपोर्ट मांगी है।
रिपोर्ट के अनुसार,
- इस शिकायत का पहले ही निराकरण किया जा चुका है।
- शिकायतकर्ता को संतुष्ट बताया गया है।
घटना के बाद कुछ देर के लिए रुकी जनसुनवाई
महिला के अचानक जमीन पर लोटने और जोर-जोर से मंत्र बोलने से हॉल में मौजूद अधिकारी कुछ पल के लिए घबरा गए।
स्थिति सामान्य होने के बाद जनसुनवाई फिर से शुरू की गई।




