जबलपुर में नवरात्र के बीच बच्चियों पर जादू-टोना करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

0
100

Drnewsindia.com

जबलपुर / नवरात्र के दौरान जबलपुर में एक महिला पर गंभीर आरोप लगा है कि उसने कन्या भोज के बहाने बच्चियों को अपने घर बुलाकर तांत्रिक क्रिया की। जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला भारती गुप्ता ने बच्चियों को घर बुलाया और वहां एक सर्किल बनाया गया था, जिसमें नींबू, सिंदूर, बका और पुतले जैसी वस्तुएँ रखी हुई थीं। घटना देखकर बच्चियां डर गईं और चीखने-चिल्लाने लगीं। किसी तरह सभी बच्चियां घर से बाहर भाग गईं। उनका यह डरावना पल सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया।

शिकायतकर्ता संध्या अहिरवार ने बताया कि महिला ने बच्चियों को घर बुलाकर दरवाजा बंद कर दिया। कमरे में काली माता की मूर्ति, फरसा और अन्य तांत्रिक सामग्री रखी थी। बच्चियों के सिर पर तेल लगाया गया और उनके हाथों में कलावा बांधा गया।

स्थानीय निवासी नेहा चैधरी और संध्या अहिरवार समेत अन्य महिलाओं ने इस घटना की रांझी थाना में शिकायत दर्ज कराई। नेहा ने बताया कि भारती गुप्ता ने बच्चियों को खाना परोसा और किचन से पानी लेकर आई, जिसमें कुछ मिलाया गया था। कमरे में हवन, शराब की बोतल और पुतला भी रखा गया था। इन सभी गतिविधियों से बच्चियों और उनके परिजनों को आशंका हुई कि तांत्रिक क्रिया की जा रही है।

एक बच्ची ने बताया कि आंटी ने उन्हें छत पर कन्या भोज के लिए बुलाया और हाथ में धागा बांधा। बालों में तेल लगाया। जब बच्चियां जाने लगीं, तो एक अंकल ने दरवाजा बंद कर दिया और ताली बजाने लगे। बच्चियां दौड़कर छत पर गईं और शोर मचाया, तब जाकर दरवाजा खोला गया।

रांझी थाने के सब इंस्पेक्टर मयंक यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला भारती गुप्ता को थाने लाया गया। महिला से पूछताछ की जा रही है। बच्चियों और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here