जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष:बुजुर्ग महिला समेत 7 लोग घायल, आरोपी फरार; कोर्ट में लंबित है मामला,तीन महिलाएं भी घायल

0
4
जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष

सीहोर के ग्राम मनाखेड़ा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत 7 लोग घायल हुए हैं।

तीन महिलाएं भी घायल

महिलाएं घायल

घायलों की पहचान सौरभ बाई, कमला बाई, सागर बाई, अखिलेश, नीलेश, मानसिंह और लाल सिंह के रूप में हुई है। विवाद जमीन को लेकर हुआ था। जानकारी के अनुसार मानसिंह के काका ससुर ने एक ही जमीन को दो लोगों को बेच दिया था। उन्होंने मौखिक रूप से मानसिंह को और लिखित रूप से सद्दाम उर्फ सफीक को जमीन बेची थी।
हथियारों से किया हमला

घटना उस समय हुई जब मानसिंह का परिवार जमीन पर बोवनी करने गया था। इस दौरान सद्दाम, अनीश और फारूक ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने 80 वर्षीय महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खेत से हमले में प्रयुक्त हथियार बरामद किए। टीआई माया सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। उल्लेखनीय है कि इस जमीन विवाद का मामला पहले से ही कोर्ट में लंबित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here