विदिशा / पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र पटेल ने कहा कि राहुल गांधी की लगातार लड़ाई और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण केंद्र सरकार ने 2026 की जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की है। इसे उन्होंने सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। कहा, यह राहुल गांधी की जीत है। पटेल ने कहा कि राहुल गांधी ने जिला कांग्रेस कमेटी ने किया पत्रकार वार्ता का आयोजन। जातिगत जनगणना को राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बनाया। भाजपा की वंचित-विरोधी नीतियों को उजागर किया। यह फैसला मध्य प्रदेश की जनता की ओर से राहुल गांधी को सलाम करने का मौका है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहर सिंह रघुवंशी ने बताया कि 8 मई से श्जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्राश् शुरू होगी। यह यात्रा हर ब्लॉक स्तर तक जाएगी। राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।