जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का जोरदार स्वागत, संगठन मजबूत करने का संकल्प

0
35
जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का जोरदार स्वागत, संगठन मजबूत करने का संकल्प

Drnewsindia.com / सीहोर
जिला कांग्रेस कार्यालय, न्यू बस स्टैंड सीहोर में बुधवार को सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने की, जबकि महेश दयाल चौरसिया एवं ओम वर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर सीहोर जिले के नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों में
घनश्याम यादव, आष्टा – धर्मेंद्र ठाकुर, इछावर – बलवान पटेल, बुधनी – सोनू राजपूत, बिलकिसगंज – मनोज पटेल, बिरजिसनगर – घनश्याम मीणा, सोंडा – संतोष पटेल, दोराहा – कलीम पठान, श्यामपुर – रामनारायण शर्मा, अहमदपुर देवीपुरा – पवन गुजर, रेहटी – गुड्डू पटेल, भेरुन्दा – सुनील गोलिया, लाड़कुई – चंदर मीणा, गोपालपुरा – सुभाष पटेल, शाहगंज – गिरदावर चौहान, जावर – अरविंद ठाकुर, आष्टा ग्रामीण – महेश मुंदीखेड़ी, सिद्दिकगंज – राजाराम मालवीय शामिल रहे।


प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुई नियुक्तियां

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा इन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, साथ ही पदमुक्त हुए पदाधिकारियों का संगठन के प्रति योगदान के लिए आभार जताया।


जनता की समस्याएं पूरी मजबूती से उठाएंगे

राजीव गुजराती ने कहा कि सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन के अनुरूप कार्य करेंगे और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे और जनता की समस्याओं को पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे।”


बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से महेश दयाल चौरसिया, ओम वर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजेंद्र वर्मा, रमेश गुप्ता, ओम बाबा राठौर, अरुण राय, प्रेम नारायण गुप्ता, सुनील दुबे, विवेक राठौर, राजेश भूरा यादव, रघुवीर सिंह दांगी, योगेंद्र राय, देवी सिंह, हसीन कुरैशी, इरफान लाला, मजीद अंसारी, भगत सिंह तोमर, कमलेश चांडक, असरफ अली, आसिफ अंसारी, मनीष मेवाड़ा, तनिष्क त्यागी, गजराज परमार, रवि ठाकुर, संतोष मालवीय, जितेंद्र परमार, अनिल सेन, सोनू विश्वकर्मा, हरिओम सिसोदिया, यश यादव, विक्की विश्वकर्मा और अक्षत सेंगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here