ट्राॅली पलटने से दुल्हन परिवार के 14 घायल, 5 गंभीर

0
23

मैरुंदा/
छिदगांव काछी में कुशवाह समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहा था परिवार साइड देने मिट्टी के ढेर पर चढ़ी ट्रॉली पलटी, दुल्हन की मां, मौसी, बुआ, बहन सहित 14 घायल, 5 भोपाल रेफर अक्षय तृतीया पर बुधवार को कुशवाह समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहे एक परिवार की ट्राली रिठवाड़ गांव में पलट गई। हादसे में दुल्हन की मां, मौसी, बुआ, बहन सहित 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों ने निजी वाहनों से सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से 5 गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया। बाकी 9 को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
हाथीघाट गांव से कुशवाह समाज का परिवार छिदगांव काछी में हो रहे विवाह सम्मेलन में शामिल होने ट्रैक्टर-ट्राली से निकला था। ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी। रिठवाड़ गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर को साइड देने के दौरान ट्राली मिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलट गई। ट्राली में कुल 25 लोग सवार थे। सभी एक ही में परिवार के थे और दुल्हन पक्ष से थे।
13 महिलाएं, लड़कियां और बच्चियां घायल, 6 को फ्रैक्चरः भैरूंदा सिविल अस्पताल के सीबीएमओ मनीष सारस्वत ने बताया कि हादसे में 13 महिलाएं, लड़कियां और बच्चियां घायल हुई। 6 को फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी का इलाज सिक्लि अस्पताल में चल रहा है। भोपाल रेफर किए गए घायलों में शारदा बाई पति प्रताप सिंह 40 वर्ष निवासी जोगला, झुक्की बाई पति रामभरोस 40 वर्ष, मंजू कुशवाह पति विजय सिंह कुशवाह, काजल पिता विजय सिंह कुशवाह 17 वर्ष निवासी
घायल ने बताया-सामने वाला ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था
हादसे की खबर मिलते ही दोनों दुल्हनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां को अस्पताल में देखकर बेटियां फूट-फूटकर रोने लगीं। मां से लिपटकर ष्मम्मी-मम्मीष् कहती रहीं। वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई। घायल मंजू कुशवाह ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया। ड्राइवर ने जोर से ब्रेक लगाया। ट्रॉली का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। ट्रॉली में महिलाएं, लड़कियां और बच्चियां सवार थीं।

हाथीघाट, सुखबती बाई पति कृपाराम और धीरज पिता महेश मेहरा निवासी छिदगांव काठी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here