दन में धूप निकलने के चलते अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई हैजबकि रात के तापमान में कमी आई है

0
4

दिन में धूप निकलने के चलते अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। जबकि रात के तापमान में कमी आई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. तोमर के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान अभी 30 डिग्री के नीचे ही बना रहेगा।
विदिशा. सोयाबीन व मक्का की बोवनी करने की योजना में हैं तो मौका देखकर बोवनी कर दें। क्योंकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 30 जून के बाद तेज और लगातार बारिश होगी। फिलहाल पिछले एक सप्ताह में हुई बारिश से खेत तैयार होने पर बोवनी में तेजी आई है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार किसानों ने बारिश के बीच मौका निकाल कर अब तक 60 फीसदी बोवनी कर ली है। अब तक हुई बोवनी में सोयाबीन, मक्का, मूंग व उड़द के अलावा धान की सीधे बोवनी शामिल है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सत्येंद्र एस तोमर के अनुसार अभी 24 घंटे में तेज बारिश की संभावना है। इसके बाद 30 जून तक किसानों को बोवनी के लिए मौका मिलेगा। इस बीच किसान बाकी बची बोवनी कर लें। क्योंकि अधिकतम तीन दिनों के बाद तेज और लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश शुरू होने के बाद केवल धान का रोपा लगा पाना संभव हो सकेगा।
सप्ताह भर बाद निकली धूप
शुक्रवार को करीब एक सप्ताह बाद आसमान में बादल कुछ कम हुए। इससे कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद अचानक से फिर बारिश शुरू हो गई। शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार व सोमवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here