दीपावली आज: लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री

0
12

Drnewsindia.com

भोपाल / 20 अक्टूबर
देशभर में आज दीपावली का पर्व धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। घर, मंदिर और बाजार रोशनी से जगमगा रहे हैं। लोग माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा कर समृद्धि और सुख की कामना कर रहे हैं।


लक्ष्मी पूजन के 8 मुहूर्त

  • लाभ योग: दोपहर 3:30 – शाम 5:00 (ऑफिस के लिए)
  • अमृत योग: शाम 5:00 – 6:30 (विद्यार्थियों के लिए)
  • प्रदोष काल वृषभ लग्न: शाम 5:54 (मुख्य पूजन काल)
  • शुभ काल: शाम 7:32 – रात 9:28 (सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त)
  • चंचल योग: शाम 5:55 – 7:25 (नए व्यापारी/स्टार्टअप्स)
  • रात्रि लाभ योग: रात 12:25 – 1:55 (साधकों के लिए)
  • रात्रि शुभ योग: रात 3:25 – 4:55 (परंपरागत व्यापारियों के लिए)
  • ब्राह्म मुहूर्त: 21 अक्टूबर सुबह 3:55 – 5:25 (सभी के लिए शुभ)

कलश स्थापना: सामग्री और विधि

सामग्री
पानी का लोटा, पान के पत्ते, सोने/चांदी का सिक्का, गेहूं, नारियल, लाल कपड़ा, बाजोट, लक्ष्मी-गणेश-कुबेर की मूर्तियाँ।

विधि

  1. बाजोट पर लाल कपड़ा बिछाएं।
  2. गेहूं रखकर पानी का लोटा स्थापित करें।
  3. लोटे पर पान के पत्ते और नारियल रखें।
  4. कलश के पास देवी-देवताओं की मूर्तियाँ और सिक्का रखें।

लक्ष्मी पूजन की मुख्य सामग्री

शुद्ध जल, घी, दूध, दही, चंदन, हल्दी, कुमकुम, फूल, माला, दूर्वा, नारियल, सूखा मेवा, खील, बताशे, मिठाई, फल, पान के पत्ते, कपूर, सुपारी, लौंग, इलायची, रुई की बत्ती, तिल का तेल, पंचामृत, साड़ी, वस्त्र, धूपबत्ती और मिट्टी के दीपक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here