देहरादून के पुलिस लाइन में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

0
4

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया योग:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई, CM ने धामी गैरसैंण में किया योग

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन के अलावा एजेंसियां मुस्तैद हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करती राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और अन्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करती राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और अन्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड योग और अध्यात्म का केंद्र है। आज पूरे विश्व में योगाभ्यास किया जा रहा है, योग विश्व के हर एक व्यक्ति के लिए लाभकारी होगा।योगाभ्यास व्यक्ति के शरीर और मन को जोड़ने के साथ ही स्वस्थ बनाता है।

यही नहीं योग एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से जोड़ने के साथ ही एक देश को दूसरे देश से जोड़ने का काम भी कर रहा है।

देहरादून के पुलिस लाइन में योग कार्यक्रम में शामिल हुए लोग

देहरादून के पुलिस लाइन में योग कार्यक्रम में शामिल हुए लोग

योग स्वस्थ रहने के लिए जरूरी राष्ट्रपति ने अपने संविधान में आगे कहा कि योग से स्वस्थ जीवन का लाभ मिलता है। इसलिए सभी को योग दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वस्थ रहता है, तो परिवार स्वस्थ रहता है और परिवार स्वस्थ रहता है, तो देश स्वस्थ रहता है। योग करने से व्यक्ति की इम्युनिटी बढ़ती है, ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए योग महत्वपूर्ण है।

सीएम धामी और 8 देशों के राजदूतों ने गैरसैंण में योग किया

सीएम धामी और 8 देशों के राजदूतों ने गैरसैंण में योग किया

जबकि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। यहां कई देशों के राजदूतों ने भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

गैरसैंण में पहली बार योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। योग दिवस पर प्रदेश के कोने-कोने मे योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here