दोराहा में 7 जनवरी 2026 को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन, भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

0
28

Drnewsindia.comदोराहा। दोराहा में आगामी 7 जनवरी 2026 को सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर सोमवार को सोसाइटी ग्राउंड, दोराहा में भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

भूमि पूजन कार्यक्रम में दोराहा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में उत्साह और धार्मिक चेतना देखने को मिली।

भूमि पूजन के अवसर पर “भारत माता की जय”, “जात-पात की करो विदाई, हिंदू-हिंदू भाई-भाई” और “वंदे मातरम्” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे क्षेत्र में एकता और समरसता का संदेश प्रसारित हुआ।

आयोजकों ने बताया कि आगामी हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकजुटता, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here