धार्मिक आयोजन : कार्यक्रम का धर्मलाभ लेने बड़ी संया में उमड़े श्रद्धालु

0
5

भैरूंदा / शहर में भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बुधवार को सर्व ब्राह्मण समाज ने एक अद्भुत और भव्य कलश यात्रा निकाली। इस यात्रा में समाज के सैकड़ों लोग जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। पूरे जोश और भक्ति के साथ शामिल हुए जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। सुबह 10 बजे गणेश मंदिर गांधी चैक से कलश यात्रा का विधिवत आरंभ हुआ।
पूजन के बाद सजे धजे कलशों को सिर पर धारण कर भक्तगण नगर के मुय मार्गों से होते हुए परशुराम संस्कार केंद्र की ओर निकले। यात्रा के दौरान जय परशुराम के उद्घोष और वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण में एक दिव्य ऊर्जा का संचार हो रहा था। हर चेहरे पर भगवान परशुराम के प्रति अगाध श्रद्धा और उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नर्वदा प्रसाद शर्मा ने बताया कि यह कलश यात्रा भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की एक महत्वपूर्ण पूर्व तैयारी है। कलश में एकत्रित पवित्र जल से भगवान की मूर्ति का अभिषेक किया जाएगा। जिससे मूर्ति में दिव्य ऊर्जा का संचार होगा और वह जागृत होगी। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रमाकांत भार्गव भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here