नए साल पर महाकाल की शरण में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, मंदिर समिति ने किया सम्मान

0
15
महाकाल के दर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Drnewsindia/उज्जैन: नए साल की शुरुआत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आस्था और भक्ति के साथ की। टीम के खिलाड़ी मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

नए साल के पहले दिन बाबा महाकाल के दर्शन कर महिला क्रिकेटरों ने देश, टीम की सफलता और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

नए साल पर प्रदेशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और दतिया के पीतांबरा पीठ सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री महाकालेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

भस्म आरती में शामिल हुईं स्टार खिलाड़ी
महाकाल की भस्म आरती के दौरान स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी समेत टीम के अन्य सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सभी खिलाड़ी भक्ति में लीन नजर आईं और बाबा महाकाल से टीम की निरंतर सफलता का आशीर्वाद मांगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here