सीहोर / कटे हुए पेड़ों के ठूंठ इसके सबूत अमरगढ़, निमोटा, कोठरा पिपलिया गांवों में अब जंगल कम बचे जंगलों से काट रहे सागौन, पकड़े नहीं जाते क्योंकि चोरी की बाइकों से करते हैं तस्करी
सरकार के पर्यावरण संरक्षण अभियान को सागौन तस्कर खुली चुनौती दे रहे हैं। सरकार और वन विभाग अवैध कटाई रोकने के दावे कर रहे हैं, लेकिन हकीकत में जंगलों का रकबा तेजी से घट रहा है। बुधनी अनुभाग में सागौन की कटाई और तस्करी लगातार बढ़ रही है। लाड़कुई, रेहटी, बुधनी, शाहगंज, वीरपुर रेंज में जंगल साफ कर दिए गए हैं। तस्करों ने करीब आठ से दस हजार हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा कर खेती शुरू कर दी है। कटे हुए पेड़ों के ठूंठ अब भी साफ नजर आते हैं।