पाकिस्तानी सेना के पक्ष में पाकिस्तान के यूजर की पोस्ट शेयर करने पर शिक्षिका निलंबित

0
122

आष्टा । सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के पक्ष में एक पाकिस्तानी यूजर पोस्ट शेयर करने वाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहतवाड़ा की शिक्षिका शहनाज परवीन को जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने निलंबित कर दिया है।

शिक्षिका शहनाज परवीन द्वारा सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के पक्ष में पोस्ट कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का उल्लंघन किया गया है। जिसे कदाचरण मानते हुए उन्हें निलंबित किया गया है।

बीते दिवस पाकिस्तान के समर्थन में एक वीडियो शेयर करना सीहोर की जावर निवासी शिक्षिका को महंगा पड़ गया अब वीडियो शेयर करने वाली शिक्षिका को जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने निलंबित कर दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here