पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

0
22

Drnewsindia.com/शमशाबाद | पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न रोचक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य जितेंद्र मिश्रा और उप प्राचार्य वी.के. तिवारी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, उनके विचारों और बच्चों के प्रति उनके स्नेह पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्रा ने भी नेहरू जी के योगदान और बाल दिवस के महत्व पर अपनी प्रस्तुति दी।

विद्यालय परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने चम्मच दौड़, बोरा दौड़, तीन टांग रेस और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं ने बच्चों में रोमांच और उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और मनोरंजक हिस्सा शिक्षकों के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता रही।

विद्यालय परिवार ने बाल दिवस को बच्चों की सृजनात्मकता, उत्साह और खेल भावना को समर्पित करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here