पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वर्षभर चलेगा आयोजन

0
11

विदिशा। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद, जिला विदिशा (म.प्र.) में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वी वर्षगांठ को देश भर में 07 नवम्बर 2025 से 07 नवम्बर 2026 तक समारोह पूर्वक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। वंदे मातरम के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के दृष्टिगत वर्षभर विविध गतिविधियां चार चरणो प्रथम – 07 से 14 नवम्बर 2025 (शुभारंभ), द्वितीय – 19 से 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस), तृतीय – 07 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) तथा चतुर्थ – 01 से 07 नवम्बर 20236 (समापन सप्ताह) में व्यापक रूप से आयोजित की जानी है।


इस अवसर पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में विधायक महोदय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में प्रह्लाद सिंह धाकड़ मण्डल अध्यक्ष, प्रदीप माहेश्वरी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, उत्तम सिंह मीना जनपद सदस्य, अनिल विधुआ सी एम ओ नगर परिषद शमशाबाद, वीरेंद्र सिंह नगर निरीक्षक एवं थाना प्रभारी शमशाबाद और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सर्वप्रथम उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि प्रह्लाद सिंह धाकड़ ने अपने उदबोदन में कहा कि वंदे मातरम हमारे देश की एकता और अखंडता का परिचायक है एवं इसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि यह पर्व भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है जोकि सभी में देश प्रेम, देश भक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को सशक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने और उपस्थित सभी सदस्यों ने विद्यालय के बैंड के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गरिमामयी ढंग से सम्पूर्ण गायन किया। विद्यालय के उप प्राचार्य वी के तिवारी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस अवसर पर नई दिल्ली से किए गए उद्बोधन एवं कार्यक्रम को सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों ने लाइव देखा एवं सराहा कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के सी सी ए प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि वंदे मातरम देश भक्ति के गीत को 150 वर्ष पूरे होने पर जश्न के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। विद्यालय प्रशासन ने सभी जन प्रतिनिधि और उपस्थित अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी और कर्मचारी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पी सी गौतम ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here