पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में अधिकारियों का निरीक्षण, विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

0
30
एडीजे श्री एच.पी. वंशकार ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय

Drnewsindia.com/शमशाबाद। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) श्री एचपी वंशकार एवं शमशाबाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अजय प्रताप सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विद्यार्थियों से संवाद कर किया मार्गदर्शन

इस अवसर पर एडीजे श्री एचपी वंशकार ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का भी भ्रमण किया। विद्यालय पहुंचने पर उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के महत्व को समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

विद्यालय आगमन पर उपप्राचार्य वीके तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार वर्मा द्वारा किया गया। विद्यार्थियों में अधिकारियों के मार्गदर्शन से विशेष उत्साह देखने को मिला।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे उपस्थित

भ्रमण के दौरान निम्न अधिकारी भी मौजूद रहे—

  • डॉ. दर्शनलाल नेगी, नायब तहसीलदार
  • श्री वीरेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी

अधिकारियों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here