पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस का उत्सव

0
49

Drnewsindia.com

विदिशा (म.प्र.) — पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य विनोद कुमार तिवारी, स्टाफ सदस्यों और विद्यालय के कप्तान ने पुस्तकालय दिवस के जनक एस.आर. रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. के.पी.एस. चौहान ने कहा कि “पुस्तकें साक्षात जीवंत देव प्रतिमाएं हैं और हमें इनका उपयोग जीवन को सही दिशा और दशा देने के लिए करना चाहिए।” वहीं, उप प्राचार्य विनोद कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में पुस्तकालय के 5 आदर्श वाक्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और नाटक के माध्यम से कार्यक्रम को रोचक और ज्ञानवर्धक बना दिया। पूरा विद्यालय इस सांस्कृतिक और शैक्षणिक माहौल में सराबोर रहा।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सी.सी.ए प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने, विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में किया। समारोह में विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here