पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में हर घर तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन

0
56

शमशाबाद (विदिशा)। शमशाबाद (विदिशा)। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद में देशभक्ति और इतिहास से जुड़ी दो महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन उत्साह और गंभीरता के साथ किया गया।

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े उत्साह और देशभक्ति के जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के उप-प्राचार्य विनोद कुमार तिवारी, शारीरिक व्यायाम शिक्षिका उर्वशी चौहान और शारीरिक व्यायाम शिक्षक जितेंद्र कुमार ने किया।

तिरंगा यात्रा में विद्यालय के सभी विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर उप-प्राचार्य विनोद कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा—

“तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को हमेशा याद रखना चाहिए।”

छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगे के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की शपथ ली। पूरा कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इसके बाद विद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारत विभाजन से जुड़ी पीड़ा, सहनशक्ति और एकता के संदेश पर अपने विचार साझा किए। प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को मनाया जाने वाला यह दिवस लाखों लोगों के विस्थापन, जानमाल की हानि और सांस्कृतिक-सामाजिक बदलावों की स्मृति दिलाता है।

कार्यक्रम में सुश्री आसमीन खान (पी.जी.टी. इतिहास) और श्रीमती हेमलता प्रजापति (टी.जी.टी. सामाजिक विज्ञान) ने विद्यार्थियों को विभाजन विभीषिका से जुड़े मॉड्यूल, ऐतिहासिक तथ्य और मानवीय पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राजनीतिक विभाजन और सांप्रदायिक तनाव के बावजूद आम लोगों के बीच आपसी संवाद और स्नेह कायम रहा।

दोनों कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here