
Drnewsindia.comविदिशा। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद (म.प्र.) में प्रधान रसोइया उस्मान खान के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार की ओर से भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों द्वारा ढोल-धमाके और बैंड-बाजों के साथ अभिनंदन यात्रा निकालकर की गई। इसके बाद विद्यालय के शैक्षणिक भवन में आयोजित समारोह में खान को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य जितेंद्र कुमार, उप प्राचार्य वी.के. तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक पी.सी. गौतम, कार्यालय अधीक्षक ओ.पी. भारद्वाज, जे.पी. गुप्ता, सुरेश इरागर, रमेश राठोर, पंकज कुमार हरदासानी, के.पी.एस. चौहान, आभा मेहरा, हेमलता प्रजापति, डी.के. चौधरी, आसमीन खान, मंजूनाथ मिश्र, एम.सी. दुबे सहित अन्य शिक्षक व मेस कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और अपने विचार साझा किए।
प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “उस्मान खान एक गंभीर और शांत स्वभाव के धनी रहे हैं। उन्होंने अपने सेवाभाव, मेहनत और समर्पण से नवोदय विद्यालय समिति में 32 वर्षों तक उल्लेखनीय योगदान दिया है।”
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से खान को स्मृति चिन्ह, श्रीफल, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की गई। समारोह का संचालन विद्यालय के सीसीए प्रभारी एम.के. वर्मा ने किया।



