पूर्व सीएम विजय रूपाणी का राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार, शाह सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0
2

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी को सोमवार शाम 21 बंदूकों की सलामी दी गई। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, गुजरात के मुख्यमंत्री-राज्यपाल समेत दूसरे नेता रूपाणी के घर पहुंचें और श्रृद्धांजलि दी।

रूपाणी का पार्थिव शरीर उनके राजकोट वाले घर प्रकाश सोसाइटी (निर्मला रोड) में रखा गया है। जहां अंतिम दर्शन किए जा रहे हैं। कुछ देर बाद पार्थिव देह को रामनाथ परा श्मशान घाट ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हुआ था। सोमवार सुबह उनका शव परिजनों को सौंपा गया। चार्टर्ड प्लेन से शव को राजकोट लाया गया था। इधर, अहमदाबाद विमान हादसा हुए आज चौथा दिन है। इन चार दिनों में 250 शवों का DNA सैंपल लिया गया। अब तक 119 DNA मैच हो गए हैं, जिनमें से 76 शव उनके परिजनों को सौंपे गए हैं।

12 जून को एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) उड़ान के कुछ देर बाद ही क्रैश हुई थी। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था।

इस हादसे में प्लेन में सवार 241 लोग (229 यात्री (एक जीवित) और 10 केबिन क्रू, 2 पायलट), हॉस्टल बिल्डिंग और बाकी 34 लोगों को मिलाकर 275 की मौत हुई है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, कुल मौत का अंतिम आंकड़ा सभी DNA टेस्ट होने के बाद साफ होगा।

15 जून की शाम अहमदाबाद सिविल अस्पताल की जारी लिस्ट, 33 शव उनके परिजनों को सौंपे गए

विमान हादसे के मृतक रोजर डेविड क्रिस्टिन का शव रविवार को अहमदाबाद में दफनाया गया।

ब्लैक बॉक्स का वॉयस रिकॉर्डर भी मिला

रविवार को अधिकारियों ने पीएम मोदी के सचिव डॉ. मिश्रा को बताया है कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) का पता लगा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित कर लिया गया है। विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स मिलने से जांचकर्ताओं के लिए दुर्घटना का कारण पता लगाना आसान हो जाएगा।

विमान हादसे के मृतक रोजर डेविड क्रिस्टिन का शव रविवार को अहमदाबाद में दफनाया गया।

14 साल के आकाश पटनी की जान क्रैश में गई। रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

14 साल के आकाश पटनी की जान क्रैश में गई। रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here